नगर निगम चुनाव की आहट का असर शहर में हो रहे सड़क निर्माण व अन्य ऐसे ही विकास कार्यों पर नजर आ रहा है। बठिंडा के वार्ड नंबर 30 में अग्रवाल स्ट्रीट में शनिवार को एक ही रोड पर प्रीमिक्स डालने के काम का कांग्रेस के एक ग्रुप द्वारा उद्घाटन करने के बाद कांग्रेस के दूसरे ग्रुप ने भी उसके उद्घाटन का दावा किया है।
शनिवार को उक्त जगह पर प्रीमिक्स बिछाने के काम का उद्घाटन का दावा करते हुए कांग्रेस के व्यापारी नेता साजन शर्मा ने कहा कि वह वार्ड के विकास कार्यों में वित्तमंत्री मनप्रीत बादल व जयजीत जौहल के सहयोग से कोई कसर नहीं रहने देंगे तथा कांग्रेस को मजबूत करने को वह दिन-रात एक कर रहे हैं। मौके पर साजन शर्मा के अलावा विनोद कचौरी वाला, चमन, पप्पू, लक्खू, मोनू, राजेश वर्मा, राजू फास्टवे, परेश गोयल मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3aQQcCs
August 24, 2020 at 04:41AM
No comments:
Post a Comment