बठिंडा-बरनाला रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में डमी मरीजों की भर्ती, नकद पैसे की वसूली समेत इंप्लाइज गेस्ट फैकल्टी जैसी शिकायतों के बाद जिला मेडिकल कमिश्नर बठिंडा ने अपनी रिपोर्ट आयुष्मान भारत योजना के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर कुमार राहुल को भेज दी थी। जिसकी शिकायतों के आधार पर स्टेट हेल्थ एजेंसी पंजाब की स्टेट एंटी फ्राड यूनिट के चेयरमैन ने उक्त निजी अस्पताल को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए अगले आदेश तक आयुष्मान भारत के तहत मिलने वाली सभी तरह की सुविधाओं पर रोक लगा दी है।
वहीं अस्पताल की तरफ से वर्तमान में किसी भी तरह के क्लेम ऑनलाइन नहीं हासिल किए जा सकेंगे। स्टेट हेल्थ एजेंसी पंजाब आयुष्मान योजना ने अपनी रिपोर्ट में माना है कि अस्पताल के खिलाफ सेहत विभाग की हेल्पलाइन नंबर डायल 104 पर सबसे अधिक शिकायतें मिली थी। जारी आदेश में अस्पताल के खिलाफ दो बड़ी शिकायतों का भी जिक्र किया गया है जिसमें स्टेट इम्प्लीमेंट कमेटी एसईसी की तरफ से अस्पताल को शोकॉज नोटिस जारी करने के साथ वार्निंग लेटर देने की बात कही है। टीम ने 14 अगस्त 2020 को मिली विभिन्न शिकायतों के आधार पर रिपोर्ट स्टेट हेल्थ एजेंसी पंजाब को भेजी थी।
वहीं इस बाबत हेल्थ एंड ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट व आईएमए के स्थायी सदस्य डा. वितुल कुमार गुप्ता नेलिखित शिकायत 31 जनवरी 2020 को भी भेजी थी। सिविल अस्पताल एसएमओ व डीएमसी का अतिरिक्त कार्य देख रहे डा. मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि स्टेट कमेटी द्वारा जांच की गई थी, लेकिन अभी रिपोर्ट के बारे में सही जानकारी नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2FRALi3
August 24, 2020 at 04:41AM
No comments:
Post a Comment