पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी द्वारा सेशन 2020-21 के लिए एंट्रेंस एग्जाम की तारीखों की घोषणा तो कर दी गई हैं। लेकिन पहले मैरिट के जरिए घोषणा के बाद यूनिवर्सिटी द्वारा नए एप्लीकेंट्स को फीस में राहत दी थी। सरकार के नोटिफिकेशन के बाद यूनिवर्सिटी द्वारा एंट्रेंस के जरिए ही अंडरग्रेजुएट क्लासेस में एडमिशन लेने का निर्णय लिया। जिसे देखते हुए नए एप्लीकेंट्स को जिन्हें फीस में राहत दी गई थी।
उन्हें बाकी रहती फीस भरने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पीएयू द्वारा एप्टीट्यूड एग्रीकल्चरल टेस्ट(एएटी) 31 अगस्त 2020 को लेने का निर्णय लिया है। वहीं, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 15 सितंबर को लिया जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स को पेंडिंग रहती 3520 रुपये की राशि 25 अगस्त तक भरने के लिए कहा गया है।
वहीं, ऑफलाइन अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स को 4200 रुपये की फीस 25 अगस्त तक जमा करनी होगी। इसके अलावा यूनिवर्सिटी द्वारा मास्टर्स एंट्रेंस टेस्ट-बेसिक साइंस के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी कर दी है। 7 सितंबर तक स्टूडेंट्स काउंसलिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Ei8joY
August 24, 2020 at 05:09AM
No comments:
Post a Comment