Amazon

Monday, August 24, 2020

बुर्ज पवात में लावारिस पशुओं को मिलेगा आसरा, निगम ने तैयार कराया शेड

(दिनेश वर्मा) शहर में सड़क हादसों का एक बड़ा कारण बनने वाले लावारिस पशुओं के लिए नगर निगम प्रशासन ने गांव बुर्ज पवात में एक बड़ा शेड तैयार कराया है। जिसमें तकरीबन दो सौ पशुओं को आसरा मिलेगा। यहां सरकारी गोशाला चला रही संस्था गऊ रक्षा ध्यान फाउंडेशन से करार के तहत पशुओं को शिफ्ट किया जाएगा। उधर, नूरपुरबेट में भी निगम प्रशासन ने करीब 5 एकड़ जमीन पर गोशाला बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है।

जिसकी मंजूरी मिलते ही वहां गोशाला का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इधर, बुर्ज पवात में शेड का निर्माण कार्य मुकम्मल हो चुका है। निगम के वेटरनरी डॉक्टर को बीएंडआर शाखा औपचारिकता पूरी कर लावारिस पशुओं की देखभाल संबंधी जिम्मेदारी सौंपेगी। सीनियर वेटरनरी अफसर डॉ.वाईपी सिंह के मुताबिक इस शेड में फिलहाल 200 पशुओं के रखने की क्षमता है।

इसे बनाने में 17.65 लाख रुपये की लागत आई है। निगम प्रशासन शहर से बेसहारा पशुओं को वहां ले जाया जाएगा। इसके लिए निगम के पास खुद का इंफ्रास्ट्रक्चर भी है। शहर के काउ कैचर वैन के जरिए निगम अपने मुलाजिमों के जरिए पशुओं को पकड़वाएगा।

गौर हो कि शहर में अभी तक सिर्फ एक ही गोशाला से निगम का करार हुआ था, जिसे प्रति पशु 30 रुपए खर्चा रोजाना का दिया जाता है। जबकि बुर्ज पवात में गोशााला चला रही संस्था को निगम से रोजाना 75 रुपए प्रति पशु खर्च दिया जाएगा। वहां 200 लावारिस पशुओं को शिफ्ट करने पर महीने में साढ़े 4 लाख रुपए निगम को अदा करने होंगे।

अभी अड़चन भी दूर करनी है निगम को
शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या को कंट्रोल करने और डेरियों के अलावा गांव से शहर में पशुओं को छोड़ देने के मामले में अभी अड़चन बाकी है। इनकी पहचान के लिए निगम प्रशासन पिछले काफी समय से रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू करने पर विचार कर रहा है।

हालांकि कुत्तों की रजिस्ट्रेशन के लिए तो निगम ने कदम उठाए, जिससे कमाई आएगी। जबकि शहर में बेसहारा पशु किन डेरियों और गांव से छोड़े जाते हैं, उस पर नकेल कसने के लिए एक मात्र रजिस्ट्रेशन जैसे विकल्प को फिलहाल तक लागू नहीं किया गया। इस पर निगम प्रशासन को जल्द फैसला लेना होगा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गांव बुर्ज पवात में पशुओं के लिए तैयार हुआ शेड।

https://ift.tt/34rgXMP
August 24, 2020 at 05:07AM

No comments:

Post a Comment