Amazon

Monday, August 24, 2020

भाजी सानूं पता नईं सी अज्ज आना-जाना वी बंद ऐ, इक वार छड्ड दओ; 70 के चालान काटे

वीकएंड पर पूरी तरह कर्फ्यू के बावजूद भी लोग सड़कों पर घूमते नजर आए, लेकिन जब पुलिस ने पकड़ा तो बहानों की मानो झड़ी लग गई। कुछ के रीजन जायज लगे तो कुछ के बहाने तो हवा-हवाई ही नजर आए, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, कुछ लोग तो पुलिस मुलाजिमों के साथ उलझते भी नजर आए, क्योंकि उन्हें मास्क पहनने के लिए कहा गया।

रविवार को नाकों की संख्या 115 कर दी गई और 600 के करीब मुलाजिमों को नाकों पर लगाया गया। जबकि बाकी के मुलाजिमों को ऑड-ईवन नंबरों की मार्किंग के लिए जुटाया गया। एडीसीपी 1 दीपक पारिक ने ही सिर्फ अपने जोन में 6491 दुकानों की मार्किंग करवाई। वहीं, शहर में अलग-अलग जगह पर हुई नाकाबंदी और फुट-मूवमेंट में पुलिस ने 70 से ज्यादा लोगों के चालान काटे। जिसमें मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग शामिल रहे।

मैं तां शहर दा माहौल देखण लई निकलेया सी सर

घंटाघर चौक के नजदीक पुलिस ने बच्चे को बिना मास्क ले जा रहे एक दंपति को रोका। तो सामने से जवाब मिला, भाजी सानू पता नीं सी की आन-जान वालेयां लई वी कर्फ्यू आ, तुसी इस वार छड्ड देयो, अगली वार तो ध्यान रखांगे। शिवपुरी चौक में लगे नाके पर गाड़ी में गाने लगाकर घूम रहे एक शख्स को रूकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी भगा ली। जब उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि वो दवाई लेने के लिए जा रहा है। पुलिस ने दवाई की पर्ची मांगी तो वो नहीं मिली, दवाई का नाम पूछा तो वो भी बता नहीं सका, सख्ती से पूछा तो बोला कि मैं तां शहर दा माहौल देखण लई निकलेया सी सर। पुलिस ने उसकी गाड़ी का चालान काट दिया।

नाकों पर सुस्ताती रही पुलिस : शहर में कई जगह नाकों पर मुलाजिम सिर्फ अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए खड़े मिले। वहीं, कुछ नाकों पर सिर्फ बैरिकेट मिले और मुलाजिम किसी पेड़ या दुकान में बैठे गप्पें लड़ाते मिले। नाकों से लोग नियमों का उल्लंघन कर निकलते रहे, लेकिन उन्हें चैक करने वाला कोई नहीं था।

लोगों ने भेजी तस्वीरें : वहीं, पुलिस के वाॅट्सएप नंबर पर लोगों ने नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों की तस्वीरें भेजी। जिसमें कोई पूड़ी की दुकान पर भीड़ लगाकर बैठा था, तो कोई दुकानों के बाहर झुंड बनाकर बैठे थे। शेरपुर इलाके से एक शख्स ने फोटो भेजी, जिसमें सैंकड़ों की तादात में लोग मंडी में घूम रहे है। उक्त तस्वीरों की लिस्टिंग कर पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

कुछ पर कार्रवाई कुछ को छोड़ा: दुकानों की चैकिंग के लिए निकली पुलिस ने भी पिक एंड चूज का फार्मूला अपना। कहीं राशन की दुकानों को बंद करवा दिया गया, तो कहीं कपड़ों की दुकानें भी खुली थी। हालांकि पुलिस को देखते ही दुकानदार ने शटर गिरा दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। हैबोवाल में एक दुपट्टा सेंटर खुला हुआ था, जिसे पुलिस ने बंद करवाया। इसी तरह से माता रानी चौक के नजदीक चाय की दुकान खोलकर एक युवक बैठा और दुकान पर लोगों की भीड़ थी, उसपर भी कार्रवाई की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhaji sanu address naini ajj aana-jana v bandh ai, ek war chhad dao; Cut 70's challan

https://ift.tt/2Qfj9i6
August 24, 2020 at 05:15AM

No comments:

Post a Comment