नगर निगम के अधीन आते वाॅर्ड नंबर-28 का इलाका जो पूरा ही इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां के हालात ये हैं कि कौंसलर विपक्ष का होने के चलते वाॅर्ड भेदभाव की नीति की भेंट ये चढ़ चुका है। पिछले ढाई साल से यहां पर सीवरेज जाम की समस्या है। इंडस्ट्री का सारा पानी सीवरेज में जाने से ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भरा रहता है।

करीब 15 बार इलाका पार्षद परमजीत सिंह ने नगर निगम के खिलाफ इलाका निवासियों को साथ लेकर धरने-प्रदर्शन किए। हाईवे तक जाम किया, लेकिन नतीजा जीरो ही निकला। सीवरेज की समस्या हल न होने से वाॅर्ड की 4 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है। जबकि वार्ड में 18 हजार ही वोटर हैं। इतनी आबादी होने के पीछे कारण यह है कि यहां पर लेबर ज्यादा रहती है।
सुपर सक्शन मशीन से सफाई के टेंडर लग चुके हैं
मैंने वाॅर्ड के हालात जाकर देखे थे। वहां पर अब सुपर सक्शन मशीन से सफाई करने के टेंडर लगाए जा चुके हैं। जल्द ही इस समस्या का हल हो जाएगा। इसके अलावा सड़कों के भी टेंडर लगने वाले हैं जिससे सड़क की समस्या भी दूर हो जाएगी।
-बलकार सिंह संधू, मेयर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3i95jJA
September 28, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment