साहिब लाॅकडाउन के बाद आर्थिक तंगी में मां ने अपनी 4 माह की बेटी केवल चार हजार रुपए में गोद देकर बेच दी। जिसका खुलासा होने पर कुछ लोगों ने पुलिस को शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक प्रवासी मजदूर झुग्गियां बना कर रहते हैं। बच्ची की मां ने बताया कि घर में पहले ही गरीबी व पैसों की कमी है और तीसरा बच्चा होने से उसका पालन-पोषण करना मुशिकल है।
गांव की ही एक महिला ने उसकी 4 माह की बेटी एक परिवार को गोद देने काे रजामंद किया। इसके बाद गुरुद्वारा श्री चरन कंवल साहिब के बाहर ही मां अपनी बच्ची को लेकर आई और वहां बच्ची को गोद लेने वाला परिवार भी पहुंचा। बेटी को गोद देने से पहले मां ने अपना दूध पिलाया। फिर परिवार को दे दिया। जिस बदले उसे केवल 4 हजार रुपए दिए गए।
बच्ची को बेचने का मामला जब समाजसेवी काॅमरेड जगदीश राय बौबी और अन्य को पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। लेकिन, गोद लेने वाला परिवार बच्ची को लेकर चला गया था। वहीं, माछीवाड़ा पुलिस ने मौके पर पूछताछ की। सौदा करवाने वाली महिला से गोद देने वाली मां की पूछताछ की तो उसने बताया कि यह बच्चा उसने अपनी रजामंदी से दिया है। पुलिस ने लड़की को गोद लेने वाले परिवार और बच्ची की मां समेत दोनों को थाने बुलाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3jgx5Fg
September 30, 2020 at 04:41AM
No comments:
Post a Comment