बलवंत सिंह मुल्तानी मर्डर केस में एसआईटी ने सोमवार को पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी से करीब छह घंटे पूछताछ की। पांच वकीलों के साथ सुबह 10:52 बजे वह सफेद रंग के रूमाल से चेहरा कवर कर मटौर थाने पहुंचे। सैनी मीडिया कर्मियों को हाथ हिलाते हुए थाने के भीतर चले गए। जहां, एसआईटी के चेयरमैन हरमनदीप सिंह हंस एसपी डी, शविंदर सिंह टिवाना के नेतृत्व वाली टीम ने सैनी से लिस्ट में तैयार 242 सवाल पूछे।
सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। बंद कमरे में हुई पूछताछ के दौरान सैनी 4 बार कमरे से बाहर आए और दूसरे कमरे में बैठे वकीलों से 15 से 20 मिनट तक सलाह की। फिर उन्होंने अंदर जाकर सवालों के जवाब दिए। सुप्रीम कोर्ट के जांच में शामिल होने के आदेश के बाद थाने पहुंचे सैनी ने वकीलों की तरह काले रंग की पेंट, काला कोट और सफेद कमीज पहनी हुई थी।
दूसरी ओर, सोमवार को बहबल कलां गोलीकांड से संंबंधित मामले में एसआईटी ने बाजाखाना थाने में दर्ज केस में सैनी को भी नामजद कर लिया। इसी केस में आईजी परमराज उमरानंगल का नाम भी जोड़ा गया है। एसआईटी ने सैनी और परमराज सिंह उमरानंगल को हत्या की कोशिश व सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपों में नामजद किया है। फरीदकोट काेर्ट में मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।
मुल्तानी की मौत और वादा माफ गवाहों के बयानों पर था फोकस
जांच के लिए तैयार 242 सवालों का सरोकार वादा माफ गवाह बने अधिकारियों से था। सूत्रों की माने तो सैनी ने एसआईटी से सहयोग किया व हर सवाल का जवाब भी दिया है। कई सवालों में उन्होंने इस केस के 29 साल पुराने होने का हवाला देकर कुछ याद ना होने की बात भी कही है। एसआईटी आगे भी सैनी को तलब कर सकती है।
बहबल कलां केस में भी सेनी को मिली ब्लैंकेट बेल
बहबल कलां गोली कांड में भी एसआईटी सैनी व आईजी उमरानंगल को नामजद करने के बाद पूछताछ करेगी। एसआईटी प्रभारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा इस संबंध में कोई खुलासा अभी संभव नहीं है। इस केस में सैनी ने हाइकोर्ट से ब्लैंकेट बेल ली हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/30fRWBc
September 29, 2020 at 05:25AM
No comments:
Post a Comment