जिला रोजगार अफसर और कारोबार ब्यूरो होशियारपुर और मॉडर्न ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के द्वारा सांझे तौर पर रोजगार मेला लगाया गया। जिसमे 7 से ज्यादा कंपनियां रॉकमैन लुधियाना, एमटी ऑटोक्राफ्ट चंडीगढ़, मेट्रो टायर्स लुधियाना, वर्धमान, डायमंड, वर्मा हुंडई, पुरखराज, नारायणी और मॉडर्न ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के द्वारा अलग-अलग विभागों के लिए सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए।
मेले में 100 के करीब नौजवानों ने भाग लिया और इन कंपनियों ने 44 के करीब नौजवानों को चुना। इन चुने हुए नौजवानों को रोजगार ब्यूरो के अधिकारियों की ओर से नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस मेले की अगुवाई जिला प्लेसमेंट अफसर मंगेश सूद और कॉलेज प्लेसमेंट अफसर लवप्रीत सिंह द्वारा की गई। एमएलए इन्दुबाला ने कहा कि सरकार के द्वारा नौजवान वर्ग को रोजगार दिलवाने के लिए चुनाव के समय किये हुए वादे को सरकार इन रोजगार मेले के द्वारा पूरे कर रही है।
कॉलेज के चेयरमैन सुरजीत सिंह ने कहा कि नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए कॉलेज की और से प्लेसमेंट सेल गठित किया गया है। इस मौके जिला कैरियर कौंसिल आदित्य राणा, कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्शदीप सिंह, प्रिंसिपल आरएस जोहल, प्रिंसिपल नवदीप भारद्वाज, डीन हितांशु कुमार, प्लेसमेंट अफसर लवप्रीत सिंह मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3j0AkAN
September 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment