टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारियों के लिए जीवन रतन कल्याण योजना लाई गई है। योजना के तहत दुर्घटना या सामान्य बीमारी से मौत पर कर्मचारी के परिजनों को कर्मचारी के नौकरी के वर्षों की गणना के आधार पर आर्थिक मदद मिलेगी। योजना को 31 सितंबर 2019 से लागू माना जाएगा। टाटा मोटर्स प्रबंधन व यूनियन के ऑफिस बियरर की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में आईआर विभाग के अधिकारी अमितेश पांडे व केशव मणि ने योजना की जानकारी दी।
कहा- वैसे कर्मचारी जिनकी 25 वर्ष की नौकरी हो जाएगी, इन्हें लगभग 3.50 लाख से 4 लाख रुपए तक परिजनों को दिया जाएगा। योजना का लाभ वैसे कर्मचारियो को भी मिलेगा जो कि मेडिकल अनफिट होकर वीआरएस लेते हैं पर इनके लाभ की गणना अलग तरीके से होगी। टाटा मोटर्स में लगभग 5400 स्थायी कर्मचारी काम करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/308ZGom
September 26, 2020 at 05:05AM
No comments:
Post a Comment