स्वास्थ्य विभाग में करीब 11 हजार सपोर्टिंग स्टाफ ठेका कर्मचारियों का अनुबंध 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इनका अनुबंध 30 सितंबर को खत्म हो रहा था। इन कर्मचारियों में डाक्टरों के स्पोर्टिंग स्टाफ सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मचारी, वार्ड सर्वेंट, प्लम्बर, माली, लिफ्ट मैन, इलेक्ट्रीशियन, चपरासी आदि शामिल हैं। मंगलवार को डीजी हेल्थ डॉ सूरजभान कंबोज ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर सेवाएं बढ़ाए जाने के आदेश दिए हैं।
सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने ठेका एक साल की बजाय तीन महीने बढ़ाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में विभाग स्पोर्टिंग स्टाफ के ठेके को किस्तों में बढ़ा रहा है। सरकार एक तरफ इनको कोरोना योद्धा बताकर पुष्प वर्षा कर रही है। तालियां व थालियां बजवा रही है। दूसरी तरफ इन कोरोना योद्धाओं का सेवा विस्तार तीन महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है।
लांबा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने 3200 सिक्योरिटी गार्ड को हटाकर होमगार्ड लगाने और अन्य पदों पर तैनात ठेका कर्मचारियों को हटाकर नई गाइडलाइंस के अनुसार नए कर्मचारी लगाने का फैसला किया है। यह गलत है। इसको लेकर ठेका कर्मचारी 11 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अम्बाला स्थित आवास पर प्रदर्शन करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2GeUVCW
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment