Amazon

Monday, September 28, 2020

सोशल डिस्टेंस के बीच धान खरीदी के लिए बने 30×30 के घेरे

केंद्र सरकार की तरफ से धान की सरकारी खरीद का एलान कर दिया गया है। लेकिन जिले में धान की सरकारी खरीद के पहले दिन किसी भी मंडी में धान नहीं आया। मंडी बोर्ड के अनुसार 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच धान की मंडी में आमद शुरू होगी और लगभग 30 अक्टूबर तक मंडी धान से पूरी तरह भरेगी। प्रशासन की तरफ से धान की खरीद के प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं।

गेहूं की खरीद की तरह ही धान की खरीद होगी। मंडियों में प्रशासन की तरफ से 30×30 के घेरे बनाए गए हैं। जिनमें सोशल डिस्टेंस का पालन कर खरीद करनी होगी। इस घेरे के एक तरफ मंडी बोर्ड का अधिकारी व दूसरी तरफ किसान होगा और एक घेरे में धान उतारा जाएगा।

जिन गांवों के पास शेलर हैं, किसानों का धान वहीं खरीदा जाएगा : मंडी अफसर यशपाल सिंह

मंडी अफसर यशपाल सिंह ने बताया कि जिले में 95 स्थायी मंडियां है। यहां पर आमतौर पर फसल की खरीद होती है। लेकिन कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखन के लिए जिले के 187 शहरों में अस्थायी मंडी में बदला गया है। वहीं जिन गांवों के पास शेलर हैं, किसानों का धान वहां भी खरीद होगी। कहा कि जिले में 10 अक्टूबर तक खरीद शुरू शुरू हो जाएगी।

इस बार बंपर उपज की उम्मीद, जिले में 1.07 लाख हेक्टेयर में खेती

इस बार किसानों को धान की बंपर उपज की उम्मीद है। किसान अवतार सिंह ने बताया कि अभी सही तरीके से मंडियों में धान आने में लगभग 1 महीने का समय लगेगा। फिलहाल जिले के ज्यादातर हिस्सों में धान हरा ही खड़ा है और उस पर दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मौसम खराब नहीं हुआ तो इस बार किसानों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। जिले में 1.07 लाख हेक्टेयर में धान की खेती हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30 × 30 circle made for paddy purchase among social distance

https://ift.tt/3cyOarE
September 28, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment