Amazon

Monday, September 28, 2020

पार्क में बैठने को लेकर लड़ाई, दो पक्षों के 11 लोगों पर केस

गांव दीवाना में पार्क में बैठने को लेकर हुई लड़ाई में टल्लेवाल पुलिस ने दो पक्षों के 11 लोगों पर पर्चा दर्ज किया है। सरपंच व उसके चार साथियों पर पुलिस ने असलहा एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष के 6 लोगों पर घेरकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। थानेदार रण सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव दीवाना के सरपंच रणधीर सिंह के बयान के आधार पर उनके गांव के रमनदीप, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, जगसीर सिंह, सुखविंदर सिंह व गुरमीत सिंह पर घेरकर मारपीट करने के आरोप में पर्चा दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वह गांव में बनाए गए पार्क का संरक्षण करते हैं। पार्क में आने वाले कुछ लोग वहां पर असामाजिक गतिविधियां करते हैं। इसलिए उन्होंने पार्क में बैठने से रोका ताे उक्त लाेगाें ने ईंट-पत्थरों से हमला कर मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के रमनदीप के बयान के आधार पर पुलिस ने सरपंच रणधीर सिंह, उसके साथी सुखपाल सिंह, बेअंत सिंह, सुखदेव सिंह व पुलिस कर्मचारी गुरतेज सिंह पर असलहा के तहत पर्चा दर्ज किया है।

बयान में कहा कि वह पार्क में आमतौर पर सैर करने आता था। जब वह पार्क में था तो सरपंच व उसके पक्ष के लोगों ने लाइट बंद कर दी। उन्होंने ऐसा करने से उन्हें रोका ताे सरपंच व उसके साथियाें ने उससे मारपीट की और आरोपी अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से फायर कर दिए। इसके बाद वह वहां से भागे। पुलिस ने दोनों पक्षों पर पर्चा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3kQprSu
September 28, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment