Amazon

Friday, September 25, 2020

मुठभेड़ में इस्तेमाल राइफल गैंगस्टर मन्ना की निशानदेही पर बरामद

8 मार्च 2020 की रात को थाना माहिलपुर के क्षेत्र में हुए पुलिस मुठभेड़ में असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में एसपी रविंदर पाल सिंह संधू के आदेश पर डीएसपी राकेश कुमार व जांच अधिकारी इंस्पेक्टर शिव सिंह ने पुलिस मुकाबले के भगोड़े गैंगस्टर मनदीप सिंह उर्फ मन्ना पुत्र जोगिंदर सिंह वासी जगीर, जिला जालंधर जिस पर करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं, को जेल में प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई।

मन्ना की निशानदेही पर मुठभेड़ में इस्तेमाल की गई 12 बोर की राइफल सहित 3 जिंदा रौंद चो अरनियाला पुल से बरामद की गई। राइफल वरिंदर सिंह, कमलदीप सिंह उर्फ बल्लू ने छीनी थी। वरिंदर कुमार माहिलपुर पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गया था और कमलदीप सिंह उर्फ बल्लू को जल्द ही गिरफ्तार करके राइफल के बारे में जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3i5Ip61
September 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment