विदेश में रह रही कनेडियन पीआर पत्नी से तंग आकर एक व्यक्ति ने जहरीली चीज निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक बलविंदर की माता इंदरजीत के बयान के आधार पर कनाडा में रह रही उसकी पत्नी सुमनदीप, माता कुलविंदर कौर, भाई कमल व भाभी नवदीप पर पर्चा दर्ज किया है। यह पर्चा पुलिस स्टेशन सिटी वन में दर्ज किया गया है। थानेदार सतविंदर सिंह ने बताया कि इंद्रजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका लड़का बलविंदर सिंह इंग्लैंड से वापस आया था।
उसकी शादी इसी साल 20 फरवरी को सुमनदीप कौर जो कि कनाडा की पीआर है, उसके साथ हुई थी। यह शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। इसमें पूरा खर्चा उनके परिवार द्वारा ही किया गया था और उसके बाद तय हुआ था कि लड़की लड़के को अपने साथ विदेश लेकर जाएगी। शादी के कुछ समय बाद लड़की व उसका पूरा परिवार उसे तंग करता था।
इसके चलते उसके लड़के बलविंदर ने जहरीली चीज निकल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके मृतक की पत्नी सुमनदीप, लड़की की मां कुलविंदर कौर, उसके भाई कमलदीप व भाभी नवदीप पर पर्चा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3kQprSu
September 28, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment