Amazon

Tuesday, September 29, 2020

भाजपा नेत्री पर पिटाई करने का आरोप, ब्राह्मण समाज के लोग एसपी से मिले; जांच की मांग उठाई

भाजपा के मंडल के अध्यक्ष सुभाष शर्मा द्वारा आदमपुर की भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट पर पिटाई करने के लगाए गए आरोप के मामले में सोमवार को ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक हिसार से मिला। पुलिस अधीक्षक ने पूर्ण रूप से जांच का आश्वासन दिया है। वहीं सोमवार शाम को बरवाला की ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण सभा की एक बैठक हुई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने अपनी पीड़ा सभा के पदाधिकारियों के समक्ष रखी।

इस दौरान सुभाष शर्मा ने कहा कि उसे प्रताड़ित किया गया है। ऐसे में वे ब्राह्मण समाज व आमजन का सहयोग लेने के लिए पूरे हरियाणा प्रदेश की ब्राह्मण सभाओं में मामले को उठाएंगे। बरवाला में आयोजित ब्राह्मण समाज की प्रधान चंद्र मतलोडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि मामले के संबंध में पूरे हरियाणा प्रदेश में ब्राह्मण सभाओं का साथ लिया जाएगा व ब्राह्मण समाज के लोग पूरी तरह सुभाष शर्मा के साथ हैं।

हरियाणा ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष दयानंद शर्मा ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में जांच होनी चाहिए व पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए। इस अवसर पर हरियाणा ब्राह्मण युवा सभा सभा के अध्यक्ष सुशील कौशिक मंगाली, प्रधान चंद्र मतलोडा, दयानंद शर्मा, सुशील कौशिक मंगाली, डॉ. कुलदीप, शिव कौशिक, रामावतार शर्मा, सुरेश किरोड़ी, दयानंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक करते समाज के लोग।

https://ift.tt/34mEsoH
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment