Amazon

Monday, September 28, 2020

जुआ खेल रहे दो प्रॉपर्टी डीलर और एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी गिरफ्तार

दुगरी के फेस-3 में प्लॉट में बैठकर जुआ खेल रहे तीन प्रॉपर्टी डीलर व ऑटो पाट्स कारोबारी को एंटी स्मगलिंग सैल की टीम ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से साढ़े 14 हजार की नकदी बरामद की है। थाना दुगरी पुलिस ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन के तेजवीर सिंह, दुगरी के हरविंदर सिंह और मॉडल टाउन के अमरदीप सिंह पर केस दर्ज किया है। एसएचओ यशपाल शर्मा बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी शहीद करनैल सिंह नगर में जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने रेड कर आरोपियों को काबू किया है।

पुलिस ने मौके पर साढ़े 14 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी व्यापारी है। जिसमें हरविंदर और तेजवीर प्रॉपर्टी डीलर है, जबकि तीसरा आरोपी अमरदीप सिंह का ऑटो पॉट्स की फैक्ट्री है। आरोपी पिछले लंबे समय से प्लॉट में तो कभी घरों में बैठकर जुआ खेलते थे। पुलिस आरोपियों के साथियों की तलाश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3kQprSu
September 28, 2020 at 05:22AM

No comments:

Post a Comment