पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 225 बोतल शराब, 2 किलो गांजा और 20 किलो भुक्की बरामद कर 8 लाेगाें पर मामला दर्ज किया है। थाना मूनक पुलिस ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर शम्मी सिंह निवासी बरनाला हाल आबाद जाखल और गुरदास सिंह उर्फ जग्गी निवासी जाखल से 2 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना मूनक में मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में थाना सदर संगरूर पुलिस ने जगसीर सिंह निवासी लहरा से 20 किलो भुक्की बरामद की है।
तीसरे मामले में थाना दिड़बा पुलिस ने कुलदीप सिंह निवासी तूरबंजारा से 24 बोतल शराब बरामद की है। चौथे मामले में थाना सिटी सुनाम पुलिस ने सुरिंदर मोहन निवासी इंदरा बस्ती और मनी निवासी साधा वाला मोहल्ला से 180 बोतल शराब बरामद की है। पांचवे मामले में थाना सिटी-1 संगरूर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह निवासी संगरूर से 12 बोतल शराब बरामद की है। छठे मामले में थाना लहरा पुलिस ने गुरमीत सिंह निवासी लेहल खुर्द से 9 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3kQprSu
September 28, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment