पटमदा बीआरसी के कम्प्यूटर ऑपरेटर समीर कुमार महतो (26 वर्ष) की गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ठनठनी घाटी में गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल अवस्था मे समीर काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को इलाज के लिए पटमदा पीएचसी पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया। टीएमएच लाने के दौरान रास्ते में ही समीर की मौत हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। वाहन और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि समीर का हेलमेट भी टूट गया।
घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने समीर की बाइक को जब्त कर लिया है। मृतक कमलपुर थाना अंतर्गत बांगुड़दा गांव का रहने वाला था। पिता खगेन चंद्र महतो शिक्षा विभाग में सीआरपी के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अविवाहित था। भाई मनोज महतो ने बताया कि समीर काम से चाईबासा कोल्हान यूनिवर्सिटी गया हुआ था। देर रात घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान घाटी में बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। समीर की मौत से बीआरसी कार्यालय में भी शोक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3j37Qq4
September 26, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment