जिले में कोरोना से 4 संक्रमितों की माैत हो गई। सभी की उम्र 60 प्लस है। इनमें एक महिला भी शामिल है। इतना ही नहीं संक्रमण सहित मौत का एक कॉमन कारण कार्डियक अरेस्ट होना भी सामने आया है। इन मृतकों में उकलाना स्थित खैरी गांव के 65 वर्षीय वृद्ध हैं जोकि पहले से दिल रोग, हाइपर टेंशन से ग्रस्त थे। कसाबा मोहल्ला में 73 वर्षीय वृद्ध दिल, मधुमेह, सांस लेने में दिक्कत इत्यादि से पीड़ित थे।
हांसी की 80 वर्षीय वृद्धा मधुमेह, हाइपर टेंशन, निमोनिया इत्यादि से ग्रस्त थी। वहीं नलवा गांव के 69 वर्षीय वृद्ध की संक्रमण के अलावा निमोनिया और कार्डियक अरेस्ट के चलते जान चली गई। बता दें कि कार्डियक अरेस्ट में धड़कन पर बुरा असर पड़ता है। सीपीआर के जरिए हार्ट रेट को नियमित किया जाता है। जिन लोगों को पहले हार्ट अटैक आ चुका है, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने की आंशका ज्यादा रहती है।
ऐसे में कोरोना से 58 की मौत हो चुकी है लेकिन ऑफिशियल तौर पर 55 का आंकड़ा कोविड पोर्टल पर अपडेट है। तीन मृतकों की डेथ समरी का ऑडिट होना बाकी है। इनमें दिवंगत इंद्रप्रस्थ कालोनी के वृद्ध, सेक्टर 14 वासी वकील गारमेंट संचालक और सेक्टर 13 वासी एमबीबीएस इंटर्न की रिपाेर्ट लंबित है। इधर, कोरोना के 109 नये मामले सामने आए हैं। ऐसे में रोगियों का आंकड़ा बढ़कर 5946 तक पहुंच गया है।
स्कूल टीचर, एचएयू प्रोफेसर, हेड कांस्टेबल, पेट्रोल पंप संचालक पॉजिटिव मिला
आईडीएसपी इंचार्ज के अनुसार 5 टीचर, एचएयू में प्रोफेसर, बरवाला एसके कॉटन मिल में तीन कर्मी, पीएचसी ऋषि नगर में नर्स, अग्रोहा में पेट्रोल पंप संचालक वासी अर्बन एस्टेट, पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल, टायर फैक्ट्री संचालक वासी 12 क्वार्टर, निजी अस्पताल का मेडिकल ऑफिसर वासी सेक्टर 1-4, सिरसा में आबकारी एवं कराधान इंस्पेक्टर वासी सेक्टर 16-17, शिक्षा विभाग में महिला कर्मी वासी विद्युत नगर इत्यादि संक्रमित मिले हैं। इधर, डॉक्टर रमेश पूनिया की टीम ने कृष्णा नगर स्थित सतीजा अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां पर तीन डॉक्टर व एक मेड पॉजिटिव आई थी। ऐसे में वहां मौजूद स्टाफ इत्यादि के 32 सैंपल लिए हैं। इसके अलावा सेनिटाइज करवाकर 48 घंटों के लिए अस्पताल को बंद करवाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3n2RLmr
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment