जिले में मंगलवार को कोरोनावायरस के 162 नए केस सामने आए हैं। इनमें से 25 बाहरी जिलों के हैं। सरकारी आंकड़ों में जिले के 137 संक्रमितों को ही जोड़ा गया है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12797 तक पहुंच गया है। मंगलवार को संक्रमित मरीज फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट के ज्यादा सामने आए हैं। दूसरी तरफ मंगलवार को 4 कोरोना से पीड़ित लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में 59 और 66 साल के दो पुरुष हैं जबकि 52 और 80 साल की दो महिलाएं हैं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से दो मरीजों का इलाज जिले के बाहर प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा था जबकि दो जालंधर में ही प्राइवेट अस्पतालों में उपचाराधीन थे। मरने वाले सभी मरीजों को कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां भी थीं। अब तक जिले में कुल 385 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 1686 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 172849 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 1561943 निगेटिव आए हैं।
रोज किए जाएं 5000 आरटी-पीसीआर टेस्ट
कोरोना का प्रसार रोकने के लिए डीसी घनश्याम थोरी ने टेस्टिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की और कहा कि रोज जिले में 5000 आरटी-पीसीआर टेस्ट किए जाएं। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग बढ़ाकर मृत्यु दर और कोरोना चेन कंट्रोल की जा सकती है।
इसके साथ ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और हाथ धोने जैसी गाइडलाइन का पालन जरूर करें। इस मौके एडीसी (विकास) विशेष सारंगल, एसडीएम राहुल सिंधू, एसडीएम गौतम जैन, एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा, ईओ पुडा नवनीत कौर बल, जाॅइंट कमिश्नर नगर निगम इनायत गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदर कौर चावला, असिस्टेंट सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत कौर दुग्गल, डॉ. सतिंदर कौर पवार व अन्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3jgx5Fg
September 30, 2020 at 05:14AM
No comments:
Post a Comment