Amazon

Wednesday, September 30, 2020

मालिक से माल लेकर पैसे नहीं लौटाए, फिर तीसरी बार ऑर्डर उठाने से मुकरा, 10 माह की जांच के बाद पुलिस ने किया केस दर्ज

होजरी कारोबारी से लाखों का माल लेने के बाद पैसे न लौटाने वाले कंपनी के जीएम के खिलाफ बस्ती जोधेवाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की पहचान राहों रोड के अभिषेक अग्रवाल के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच अफसर राजकुमार ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। किचलू नगर के सुनील जैन ने बताया कि उनकी गोपाल नगर इलाके में मोना एक्सपोर्ट के नाम से वुलन इंडस्ट्री है। वो पिछले कुछ सालों से आरोपी की कंपनी को माल तैयार कर बेचते थे।

कुछ समय पहले आरोपी ने पहले 6.10 लाख, दूसरी बार में 6.69 लाख का माल बनवाया और ले गए। इसके बाद आरोपी ने फिर उन्हें एक ऑर्डर दे दिया। पीड़ित सुनील ने जब ने उससे पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। वो कई बार उनकी फैक्ट्री भी गए, लेकिन हर बार उन्हें बेइज्जत कर आरोपी वहां से भेज देता था। आरोपी ने जो माॅल का ऑर्डर देकर बनवाया था, उसे उठाने को कहा तो उसे भी उठाने से मना कर दिया। इससे उनका काफी नुकसान हुआ। 29 नंवबर 2019 में उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी और फिर जांच शुरू हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3jgx5Fg
September 30, 2020 at 04:42AM

No comments:

Post a Comment