वीरवार को मांगों को लेकर वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर का घेराव करने जा रहे सेहत कर्मियों पर पुलिस बैरीकेड तोड़कर पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने और वर्दी पर हाथ डालने के आरोप में मुलाजिम संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों समेत 115 के करीब हेल्थ वर्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल लाइन पुलिस को दिए बयान में सिपाही सुखविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार को वह मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम के पास मुलाजिम संघर्ष कमेटी व हेल्थ वर्करों की तरफ से लगाए जा रहे धरने के दौरान ड्यूटी पर मौजूद था। प्रदर्शनकारी शहर में रोष मार्च करते हुए वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर का घेराव करने के लिए पहुंचे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस की तरफ से पीरखाने के पास बैरीकेड लगाए थे। वह बैरीकेड तोड़कर आगे बढ़ गए और पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और उनकी वर्दी पर हाथ डाला।
प्रदर्शनकारियों ने मास्क नहीं पहने हुए थे और न ही प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की सामाजिक दूरी बनाई। वहीं डीसी बठिंडा के आदेशों का भी उल्लंघन किया। मामले की जांच कर रहे एसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने यूनियन के प्रदेश प्रधान कुलबीर सिंह, कनवीनर शिदर कौर, जिला प्रधान गुरमीत कौर, गुलजार खां संगरूर, सुखविंदर सिंह जिला प्रधान श्री मुक्तसर साहिब, टहल सिंह प्रधान फाजिल्का, केवल सिंह प्रधान मानसा, सतपाल सिंह प्रधान फिरोजपुर, जसविदर शर्मा प्रधान बठिडा, जगदीप सिंह विर्क महासचिव, अजैब सिंह प्रेस सचिव, परमजीत सिंह मुख्य सलाहकार, मनप्रीत सिंह, पवन कुमार बठिडा समेत 100 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3cvlTSC
September 26, 2020 at 05:12AM
No comments:
Post a Comment