Amazon

Sunday, September 27, 2020

स्कूटी व बाइक सवार हेरोइन समेत गिरफ्तार

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। एसआई निर्मल सिंह ने बताया कि वह भंगी चो टी-प्वाइंट भगत नगर पर मौजूद थे। तभी एक युवक अपनी स्कूटी पीबी 07 बीआर 2385 पर चो की तरफ आ रहा था। वह नाकाबंदी देख पीछे मुड़कर फरार होने के चक्कर में स्कूटी से गिर गया। शक के आधार पर जब उसकी स्कूटी की तलाशी की गई तो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान यशपाल निवासी बसी ख्वाजू के तौर पर हुई।

दूसरे मामले में एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ टी प्वाइंट सिंगड़ीवाला में तैनात थे। तभी एक मोटरसाइकिल सवार पीबी 20 बी 6177 पर आ रहे युवक को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली। इस दौरान उससे 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान शुभम वशिष्ट निवासी दीप नगर के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि वे कहां से हेरोइन खरीकर लाए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3i578XK
September 27, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment