कृषि संबंधी विधेयकों के विरोध में एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक नवदीप दलाल के नेतृत्व में लघुसचिवालय के समीप पर बालसमन्द नहर में पानी में दो घंटे खड़े रहकर युवाओं ने सांकेतिक जल सत्याग्रह करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान शहीद भगतसिंह और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
नवदीप दलाल ने कहा कि सरकार कृषि पर तीन अध्यादेश लेकर आई, उक्त अध्यादेश में बहुत सी खामियां हैं और यह पूर्णता किसान मजदूर विरोधी है, इसमें कहीं भी फसल के न्यूनतम मूल्य का जिक्र नहीं है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज टाक माही ने नए कृषि बिल को किसान विरोधी बताया। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, आकाश यादव, अंकित सिसाय, अजय देशवाल, मोहित नैन, अर्पित जांगड़ा, अजय चौहान, नीटू सोलंकी, विकास दलाल आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3kUtmO1
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment