हरकृष्ण विहार इलाके में पति दहेज के लिए पत्नी से मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। फरवरी 2019 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में डेढ़ साल बाद पुलिस ने कार्रवाई की। थाना वुमन सैल की पुलिस ने हरकृष्ण विहार की गगनदीप कौर की शिकायत पर साहिब सिंह पर केस दर्ज किया है। एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की मार्च 2018 में उक्त आरोपी से शादी हुई थी। आरोपी फैक्ट्री में नौकरी करता है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक शादी से कुछ दिन बाद ही आरोपी ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसने मायके घर से दहेज लाने को कहा। लेकिन मना करने पर उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के परिवार वालों ने आरोपी को कई बार समझाया। लेकिन, वह फिर भी मारपीट करता रहा। जिससे तंग होकर उसने पुलिस को शिकायत दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3kSkZTb
September 28, 2020 at 05:26AM
No comments:
Post a Comment