Amazon

Friday, September 25, 2020

मेडिकल स्टोर, अस्पताल खुलेंगे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, जनरल स्टोर बंद रहेंगी, कृषि विधेयक के विरोध में 7 जत्थेबंदियां सड़क पर, केंद्र के खिलाफ 2 घंटे प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि विधेयकों के विरोध में वीरवार को जिले की 7 किसान जत्थेबंदियों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। कई जगह केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। जत्थेबंदियों ने शुक्रवार को पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए सभी से आह्वान किया। शुक्रवार को मेडिकल स्टोर और अस्पताल खुले रहेंगे जबकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट और जनरल स्टोर की दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ एंबुलेंस को आने-जाने की छूट रहेगी। दूसरी तरफ, वीरवार को होशियारपुर शहर, दसूहा, टांडा उड़मुड़, मुकेरियां और अन्य स्थानों पर जत्थेबंदियां के लोगों ने प्रदर्शन किया। आदमी पार्टी के वर्कर और नेता सड़क पर उतरे। उन्होंने मिनी सचिवालय के बाहर सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर दोपहर 1 से लेकर 2 बजे तक रोष प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस रोष प्रदर्शन में विधानसभा हलका शामचौरासी, होशियारपुर, चब्बेवाल के वर्करों और नेताओं ने हिस्सा लिया।

इस दाैरान आप के सीनियर नेता डाॅ. रवजोत सिंह और गुरविंदर पाबला ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह बिल पास करके पंजाब की किसानी को खत्म करने की साजिश की है। इस माैके पर डाॅ. हरमिंदर सिंह, सुरिंदरपाल सिंह सिद्धू, सतवंत सियान, जसबीर सिंह गिल, प्रो. हरबंस सिंह, रविंदर कुमार, जतिंदर जसवाल, मास्टर दर्शन सिंह, मुकेश व अन्य मौजूद थे।

मुकेरियां में आप ने पुतला फूंका, नारेबाजी
आम आदमी पार्टी मुकेरियां ने वीरवार को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित तीन कृषि संशोधन बिलों का विरोध पार्टी नेता प्रो. जीएस मुल्तानी के नेतृत्व में सिविल अस्पताल चौक में केंद्र सरकार का पुतला जलाकर किया। इस मौके प्रो. मुल्तानी सहित विभिन्न प्रवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की एवं नए कृषि कानूनों को किसानों के साथ बड़ा धोखा बताया।

उन्होंने कहा कि संशोधन विधेयकों में किसानों के हित की मदों को हटाकर, केंद्र सरकार ने साबित कर दिया कि वह केवल कॉर्पोरेट जगत के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिलों में एमएसपी को एक आवश्यक वस्तु के रूप में शामिल किया जाना चाहिए। कृषि अध्यादेशों को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए नेताओं ने किसानों के सुधार के लिए कानूनों को लागू करने का आह्वान किया।

इस मौके पर सुच्चा सिंह हाजीपुर, ठाकुर उपदेश सिंह, रवि कुमार, अमरजीत सिंह छन्नी, मनजीत सिंह, रविंदर सिंह, विक्की शर्मा, अमरजीत सिंह अंबी, भगवान सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सूबेदार मेजर स्वर्ण सिंह मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Medical stores, hospitals will open, public transport, general stores will remain closed, 7 jathabandis on the road in protest against agriculture bill, 2 hours protest against center

https://ift.tt/32XN4SW
September 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment