रंजिश में दाे अलग अलग मामलों में 10 हमलावरों ने रास्ते में घेरकर व झुग्गी में घुसकर हमला करके दो लोगों को जख्मी कर किया। जख्मियों के शोर मचाने पर हमलावर वहां से फरार हो गए। पहले मामले में थाना डाबा की पुलिस ने गिल कॉलोनी के विक्रमजीत सिंह की शिकायत पर उसी इलाके के लखवीर सिंह व उसके पांच अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया है। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की उक्त आरोपियों से रंजिश चली आ रही है।
जिसके चलते पहले भी झगड़ा हुआ था। शिकायतकर्ता अपनी बाइक पर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में उक्त आरोपियों ने उसे धक्का मारकर चलती बाइक से गिरा दिया। जिसके बाद उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर फरार हो गए। दूसरे मामले में थाना जमालपुर की पुलिस ने भामिया खुर्द के नबीदीन की शिकायत पर गुरु रामदासनगर केहनीफ, चिरागदीन, करम और सानू पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता नबीदीन के अनुसार वह अपनी झुग्गी में बैठा था। उक्त आरोपियों ने झुग्गी में घुसकर उस पर हथियारों से हमला करके जख्मी कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3kQprSu
September 28, 2020 at 05:23AM
No comments:
Post a Comment