Amazon

Friday, September 25, 2020

फिरोजपुर में कोरोना से 2 की मौत, 75 नए संक्रमित, जिले में अब तक 3595 मरीज, 93 लोगों की हो चुकी है मौत

वीरवार को 75 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3595 हो गई है। वहीं 2 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो जाने से अब जिले में कुल मृतकों की संख्या 93 हो गई है। जिले में अब कुल 3595 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 2920 घरों को लौट चुके हैं तो 93 की मौत हो चुकी है जिसके चलते अब कुल 552 केस एक्टिव हैं। वीरवार को 318 लोगों को विभाग की ओर से रिकवर होने पर अपने घरों को भेजा गया।

जिले में वीरवार को 2 कोरोना पॉजिटिय व्यक्तियों की मौत हो गई जिसमें फिरोजपुर कैंट निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति तो एक 53 वर्षीय गांव कोट करोड़ कलां निवासी व्यक्ति शामिल हैं। विभाग की ओर से सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कर सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से जिले में 493 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जिसके चलते अब तक जिले में 40 हजार 633 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है अब तक की सैंपलिंग में से 36 हजार 411 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तो 657 की रिपोर्ट पेंडिंग है।

मुक्तसर में 54 नए केस

वीरवार को 54 नए केस पॉजिटिव आने से एक्टिव मरीजों की संख्या 656 हो गई। डॉ. एचएन सिंह ने बताया कि वीरवार को जिले में 62 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अब तक 36570 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए हैं, जिनमें से 2265 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए और 33094 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब एक्टिव मरीजों की गिनती 656 हो गई है, जबकि 1576 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3i5Ip61
September 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment