Amazon

Tuesday, September 29, 2020

डीजे और बैंडवाले बोले- शादी में बुकिंग लेने की अनुमति मिले

कोरोना वायरस के चलते शादी-ब्याह व अन्य मांगलिक कार्यों में डीजे और बैंड पार्टी के लोगों का व्यवसाय लगभग खत्म हो चुका है। इनके परिवारों के सामने जीवनयापन करने का सवाल खड़ा हो गया है। सोमवार को शहर के 350 से अधिक डीजे एवं बैंड पार्टी के लोगों ने डीसी कांप्लेक्स के सामने शादी-ब्याह में बुकिंग लेने की अनुमति देने को लेकर धरना दिया।

डीजे और बैंड पार्टी के लोगों का कहना है कि जब बाजार, दुकानें व अन्य कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं तो हमें क्यों नहीं बुकिंग की अनुमति दी जा रही है। बीते 5 महीने में बेरोजगार है। सरकार भी कोई सहायता नहीं दे रही। अब परिवारों के सामने खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है।

डीजे और लाइट-साउंड वालों ने निकाला रोष मार्च

नकोदर डीजे एसोसिएशन के चेयरमैन अमरीक सिंह व प्रधान सोढी की अगुआई में दाना मंडी के सामने जालंधर-नकोदर-नूरमहल-फिल्लौर के डीजे ऑपरेटर और कारोबारी इकट्ठा हुए। रोष मार्च निकालकर पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और गाड़ियों में मोगा के लिए रवाना हो गए। प्रधान सोढी ने कहा कि महामारी के कारण देश में कारोबार बंद रहे। पंजाब सरकार अब सभी कारोबार खोल रही है परंतु एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नजरअंदाज कर रखा है, जिसके चलते डीजे, लाइट, साउंड और इससे जुड़े अन्य कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DJ and bandwale said - get permission to take booking at wedding

https://ift.tt/3mVS5nf
September 29, 2020 at 05:03AM

No comments:

Post a Comment