फोकल पाॅइंट आरती स्टील चौक के पास एक हार्डवेयर की दुकान पर कई साल पुराने वर्करों ने सामान चुराकर बेचना शुरू कर दिया। मालिक को जब पता चला तो उसने दोनों वर्करों के घर से काफी सामान बरामद कर लिया। मालिक अनुसार चोर 10 लाख से अधिक का माल चोरी कर चुके हैं। थाना मोती नगर की पुलिस ने जमालपुर कॉलोनी के रहने वाले प्रेम सागर अग्रवाल की शिकायत पर मुडिया कलां के बलविंदर सिंह और बाबा दीप सिंह नगर के रहने वाले मोनू कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सब इंस्पेक्टर रछपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की फोकल पाॅइंट में शिव हार्ड वेयर मिल स्टोर है। उक्त आरोपी बलविंदर उनके पास 20 साल और मोनू पिछले 12 साल से नौकरी कर रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त आरोपी उसकी दुकान से सामान चुराकर आगे बेच देते थे। जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने खुद नजर रखी। जिसके बाद आरोपियों की चोरी का पता चला। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
दुकान का एक वर्कर करता था पैकिंग
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी बलविंदर सिंह सामान की पैकिंग करता था। जबकि मोनू पार्टियों के पास डिलीवरी करने के लिए जाता था। आरोपियों को रोजाना अलग अलग पार्टियों के एड्रेस देकर माल भेजा जाता था। वह पार्टी को भेजे जाने वाले माल को कार्टून में डालकर पैक कर लेते थे। जबकि उसी के साथ चोरी के सामान भी अलग से कार्टून तैयार करके साथ ही ले जाते थे। ताकि किसी को कोई शक न हो। आरोपियों द्वारा इसी तरह सामान पैक करके ले जाया जा रहा था। लेकिन कार्टून ज्यादा होने पर शिकायतकर्ता को शक हुआ। उसने आरोपियों को सामान चैक कराने को कहा। जब कार्टून खोला तो चोरी का सामान बरामद हुआ। जिससे उसे आरोपियों की चोरी का पता चला।
तीन-चार महीनों से कर रहे थे चोरी
जांच अफसर ने बताया कि चोरी का पता चलने पर शिकायतकर्ता दोनों आरोपियों के घर चला गया। वहां पर उसने चैक किया तो भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। जिसके बाद उसने सामान की फोटो खींचकर अपने पास सबूत रख लिया। फिर वह सारा सामान वापस दुकान पर ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पिछले 3-4 महीने से चोरियां कर रहे थे। उनके पास से करीब आठ लाख का सामान बरामद हुआ है। हालाकि वह दुकान से सामान घर ले जाकर रख लेते थे। इसके बाद आगे दुकानों पर सस्ते भाव बेचते थे। पुलिस उक्त सेल किए सामान को भी रिकवर कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/308Bkvd
September 28, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment