Amazon

Friday, September 25, 2020

मल्टी स्पेशलिस्ट शिवम अस्पताल पर नशेड़ियों ने अंधेरे में बरसाए पत्थर

होशियारपुर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग स्थित मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल शिवम अस्पताल में बुधवार देररात उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब साथ लगती रेलवे लाइन से कुछ नशेड़ी युवकों ने अस्पताल की इमारत पर पत्थर बरसाने लगे। पत्थर की आवाज सुनकर अस्पताल स्टाफ में डर का माहौल पैदा हो गया। गनीमत रही की पत्थरबाजी में कोई नुकसान नहीं हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। रात को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी रतनेश पुत्र मनोहर सिंह निवासी भीम नगर ने पुलिस को बताया कि वह ड्यूटी पर था। बुधवार देररात कुछ नशेड़ी युवकों ने रेलवे लाइन से इमारत पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। युवकों की संख्या 5-6 के करीब थी। रतनेश ने बताया कि रेलवे लाइन के पास नशे के आदी रहते हैं। थाना माडल टाउन के एसएचओ मनमोहन कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर जाकर जांच की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3i5Ip61
September 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment