किसानों रेल रोको आंदोलन को लेकर ट्रेनों की पटरियों से नहीं उठ रहे। फिरोजपुर और अमृतसर स्टेशन पर किसानों ने पक्के धरने लगाए हुए हैं। इस कारण फिरोजपुर मंडल से चलने वाली 14 जोड़ी ट्रेनों में से कुछ को पूरी तरह से रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से यानी शॉट टर्मिनेट किया गया है। ट्रेन के पूरी तरह से रद्द होने पर यात्री 72 घंटे और शार्ट टर्मिनेट होने पर यात्री 3 घंटे के अंदर रिफंड ले सकता है।
सीनियर डीसीएम चेतन तनेजा ने बताया कि किसानों का 24 सितंबर से लगातार रेल रोको आंदोलन जारी है। इस कारण जो गाडिय़ां आंशिक रूप से जिस स्टेशन पर रद्द हो रही है, पुनः उसी स्टेशन से खुल रही है। आंशिक रूप से रद्द गाड़ियों के चार्ट बनते समय यात्रियों को एसएमएस (मैसेज) के माध्यम से सूचना दी जा रही है कि उनका बोर्डिंग पॉइंट (जिस स्टेशन से यात्रा आरम्भ करनी है) रिजर्वेशन सिस्टम द्वारा स्वतः बदलकर वहां कर दिया गया है, जहां से ट्रेन चलेगी।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि अगर किसी यात्री को बोर्डिंग पॉइंट नए स्टेशन के स्थान पर किसी और स्टेशन पर बदलवाना हो तो नजदीकी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को 24 घंटे में आवेदन पत्र देकर बदलवा सकता है। इसके लिए पहचान पत्र अनिवार्य होगा। इसके बाद बोर्डिंग पास में उस जगह को निर्धारित कर दिया जाएगा, जहां से यात्री सफर करना चाहता है। फिलहाल अभी आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें अंबाला तक ही आ रही हैं और यात्री अंबाला से ही ट्रेन को पकड़ सकता है।
रिजर्वेशन काउंटर से ले सकते हैं रिफंड
जो गाड़ी पूरी तरह से रद्द है, उसके यात्री 72 घंटे में रिफंड किसी भी रिजर्वेशन काउंटर से ले सकते है। ई-टिकट वाले यात्री अपना टीडीआर गाड़ी के निर्धारित प्रस्थान से 72 घंटे के अंदर ऑनलाइन भर सकते है। जो ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द है, उसके यात्री अपना रिफंड ट्रेन के वास्तविक प्रस्थान से 3 घंटे तक नजदीकी रिजर्वेशन काउंटर से प्राप्त कर सकते है। ई-टिकट वाले यात्री ट्रेन के वास्तविक प्रस्थान से 3 घंटे के अंदर ऑनलाइन टीडीआर भर सकते है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/340jlbe
September 29, 2020 at 04:57AM
No comments:
Post a Comment