थाना कैंट के लाल कुर्ती एरिया में मंगलवार को एनआरआई के 17 साल के बेटे अरमान की हत्या करने वाला उसका 17 साल का दोस्त ही निकला। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस ने कत्ल के बाद जब सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो अरमान का हत्यारा दोस्त घबराया हुआ भागता नजर आया। फिर मोहल्ले के लोगों को फुटेज दिखाकर पुलिस ने बात की तो और सुराग मिल गए।
पुलिस ने युवक के घर रेड की तो उसने वारदात कबूल कर ली। सोमवार देर रात पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया। आरोपी के खिलाफ दादा अशोक कुमार के बयान पर आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करके जुवेनाइल होम भेज दिया। आरोपी का कोविड टेस्ट भी करवाया गया है।
सिर पर कई बार बैट से वार किए, नहीं मरा तो गला दबाकर सांसें रोक दीं
अरमान और मैं केवी-4 के स्टूडेंट हैं। मुझे अपनी क्लासमेट से प्यार है लेकिन वो लड़की अरमान के ज्यादा नजदीक थी। अरमान अकसर लड़की के करीब रहता था, जिस कारण मुझे अच्छा नहीं लगता था। इसी कारण मैंने अरमान की हत्या की साजिश रची। इसी कारण वह दोपहर तीन बजे भी अरमान के घर गया। इससे पहले अरमान को सोशल मीडिया पर डालने के लिए वीडियो बनाने के लिए कहा था।
मैंने घर जाकर अरमान को टेप लगाकर पहले कुर्सी से बांध दिया। फिर आंखों पर पट्टी बांधी और मुंह पर भी टेप लगा दी। अरमान वीडियो के सामने बैठा था। मैंने पीछे से उसके सिर पर क्रिकेट बैट से कई वार किए, जिससे अरमान के सिर पर मुंह पर कई चोटें लग गर्ईं। जब क्रिकेट बैट मारने से भी उसकी मौत नहीं हुई तो सांसें रोकने के लिए गला दबा दिया। फिर उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर अपने घर चला गया। (....जैसा आरोपी ने पुलिस को बताया)
17 साल उम्र, माता-पिता दोनों सरकारी टीचर
सीआईए इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की उम्र अभी 17 साल है। दो अक्टूबर को उसका जन्मदिन है लेकिन गुस्से में उसने कत्ल जैसा कदम उठा दिया। उसके माता-पिता दोनों भोगपुर के पास सरकारी स्कूल में टीचर हैं। पूरा परिवार पढ़ा-लिखा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अरमान का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसका कैंट के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरी तरफ मामला जल्दी ट्रेस करने पर सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुलाजिमों को इनाम देने का ऐलान भी किया।
यह था मामला
कैंट के लाल कुर्ती एरिया में सोमवार को फ्रांस में रह रहे एनआरआई के 17 साल के बेटे अरमान की हत्या कर दी गई थी। वारदात का उस समय पता चला, जब उसके घर के पास रहने वाला युवक शाम 5 बजे खेलने के लिए उसे बुलाने आया। अरमान का शव कंप्यूटर टेबल पर खून से लथपथ मिला। दोस्त के चिल्लाने पर अरमान के परिजन इकट्ठे हो गए और उसे अस्पताल ले गए।
वहां अरमान को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने खून से बने फिंगर और फुट प्रिंट देखे और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दीं। अरमान की दादी ने बताया था कि अरमान के पिता फ्रांस में हैं जबकि चाचा उसकी मां और बहन को उसके ननिहाल छोड़ने गया हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/30gXbAM
September 30, 2020 at 05:13AM
No comments:
Post a Comment