ताजपुर रोड इलाके में एक आरोपी के छूटते ही उसे पुलिस ने उठा लिया। जिसके बाद उसके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन उक्त मामले को पुलिस ने बढ़ने नहीं दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसा कोई भी वाकया नहीं हुआ और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। सूत्र बताते हैं कि एक मामले में पिछले लंबे समय से जेल में बंद आरोपी को जमानत मिली थी।
जिसके बाद उसके परिजन उसे लेने को जेल के बाहर खड़े थे। जब उसे लेकर जाने लगे तो पुलिस की टीम पहुंच गई, जोकि उक्त युवक को किसी और मामले में उठाकर ले गई। परिवार ने विरोध किया। मगर वो उसे साथ ले गए। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों शिमलापुरी में 4.43 लाख की लूट के मामले में उक्त युवक का जिक्र हुआ था। उसी सिलसिले में ये सब हुआ। लेकिन, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3jgx5Fg
September 30, 2020 at 04:47AM
No comments:
Post a Comment