Amazon

Friday, September 25, 2020

कोरोना से 3 और मौत, 81 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 695, अब तक 3267 लोग ठीक होकर घर गए, पॉजिटिव मरीज 4094, संक्रमण से कुल 132 लोगों की मौत

जिले में वीरवार को कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 81 नए संक्रमित मिले। सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4094 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 94608 लोगों के सैंपल लिए गए। 88451 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 2462 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है।
संक्रमण से अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की बात करें तो उनकी संख्या 695 हो गई। जबकि 3267 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि वीरवार को आए 81 पॉजीटिव केसों में से होशियारपुर शहर से 19 और 62 अन्य स्थानों से संबंधित हैं। इसके अलावा मोहल्ला टिब्बा साहिब के 71 वर्षीय बुजुर्ग, जहानखेला के व्यक्ति और जोहल निवासी 40 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई।

गढ़शंकर में 175 की सैंपलिंग, एक और पॉजिटिव मिला
वीरवार को गढ़शंकर के ब्लाक पोसी में 1 नया कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। पोसी में अब 224 पॉजिटिव मामले हैं जिनमें से 90 से अधिक एक्टिव मामले हैं। गढ़शंकर शहरी में आज कोई नया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। आज गढ़शंकर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 94 रैपिड एंटीजन टेस्टों सहित कुल 175 संदिग्धों के सैंपल लिए गए।

एसएमओ पोसी डॉ. रघुवीर सिंह ने बताया कि आज कुल 105 संदिग्धों के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि आज ब्लाक पोसी में 21 सितम्बर को लिए आरटीपीसीआर सैंपलों में 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसएमओ गढ़शंकर डा. टेक राज भाटिया ने बताया कि आज गढ़शंकर में 53 रैपिड एंटीजन टैस्टों सहित कुल 70 संदिग्धों के सैंपल लिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 more deaths from corona, 81 new infected, active case 695, 3267 people have recovered and home so far, positive patient 4094, total 132 deaths due to infection

https://ift.tt/363GtZ4
September 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment