Amazon

Wednesday, September 30, 2020

अनाज मंडी साहनेवाल में धान की सरकारी खरीद शुरू

अनाज मंडी साहनेवाल में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई गई। इस ख़रीद की शुरुआत ख़रीद एजेंसी पनग्रेन की तरफ से शेर-ए -पंजाब ट्रेडर्स की दुकान पर पड़ा धान की फ़सल गांव कडि्याना खुर्द के किसान दलवीर सिंह की ढेरी 1888 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी गई। इस मौके पर मार्केट कमेटी साहनेवाल के चेयरमैन दलजीत सिंह अटवाल और साहनेवाल नगर कौंसिल के प्रधान कैप्टन सुखजीत सिंह हरा, सरपंच गुरदीप सिंह, श्रवण नाथ, एडवोकेट रमनीत सिंह गिल ज़िला परिषद मैंबर, कौंसलर पाल सिंह ग्रेवाल, स‌त‌िन्दरजीत सिंह कूंम खुर्द मौजूद थे।

इस मौके चेयरमैन दलजीत सिंह अटवाल ने कहा कि कोविड -19 को ध्यान में रखते हुए सरकार की हिदायतें अनुसार मार्केट कमेटी साहनेवाल के अधीन पड़तीं मंडियों में पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। जिससे किसान, आढ़तियों और मंडी में काम करने वाली लेबर को किसी भी किस्म की कोई परेशानी न आ सके। साथ ही कहा कि इस बार तीन ख़रीद एजेंसियां पनग्रेन, मार्कफेड और वेयर हाउस की तरफ से मंडी में धान की खरीद की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government procurement of paddy started in Grain Market Sahnewal

https://ift.tt/33c8H28
September 30, 2020 at 04:59AM

No comments:

Post a Comment