Amazon

Sunday, September 27, 2020

गांव रौली में नहर का 25 फीट हिस्सा टूटा, 60 एकड़ में लगी धान की फसल को नुकसान

शनिवार तड़के गांव रौली के पास गुजरती नहर के टूटने से साथ लगते खेतों में करीब 60 एकड़ में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। नहर टूटने का पता चलते ही गांववालों ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। जब तक अधिकारियों द्वारा पीछे से नहर के पानी को बंद किया गया, तब तक पानी नहर के लगभग 25 फीट हिस्से को अपने साथ बहा ले जा चुका था।

बता दें कि इससे पहले भल्लोआल व दातारपुर में भी नहर टूट चुकी है। नहरों की खस्ताहालत को लेकर लोगों में डर बना हुआ है। मौके पर पहुंचे नहरी भाग के एसडीओ अमनदीप सिंह का कहना था कि नहर की रिपेयर के लिए एस्टीमेट तैयार करवा कर जल्दी नहर की मुरम्मत करवाने का कार्य विभाग की ओर से करवाया जाएगा।

ढाई माह पहले जहां रिपेयर की थी नहर, अब उससे आगे से टूटी

मौके पर मौजूद किसान योगराज व प्रमोद ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उक्त नहर में दरार पड़ी थी, जिसकी विभाग द्वारा मरम्मत करवाई गई थी। लेकिन करीब ढाई माह पहले रिपेयर किए गए स्थान से कुछ ही दूरी पर नहर शनिवार सुबह टूट गई। उन्होंने बताया कि इस नहर के टूटने से लगभग 2 हजार एकड़ की फसल को अब पानी नहीं मिलेगा, जो इस पर निर्भर थी।

किसानों का कहना है कि नहर में कई जगह रिसाव है, जिससे नहर टूट रही। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाए व जल्दी नहर की रिपेयर करवाई जाए। उधर, नहरी विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और मुआयना लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
25 feet of canal broken in village Rowli, damage to paddy crop in 60 acres

https://ift.tt/3kQnR2V
September 27, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment