चंडीगढ़ के बाद अब जल्द पंजाब रोडवेज की बसों को राजस्थान में सीधा प्रवेश मिलेगा। पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग की मीटिंग में राज्य के सभी जीएम को इसकी जानकारी दी गई है कि राजस्थान की तरफ से परमिशन दे दी गई है। राजस्थान के लिए पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो-2 के पास 2 से 3 बसों के टाइम है, जो मोगा और अबोहर के रास्ते राजस्थान जाती है।
डिपो जीएम बलविंदर सिंह ने बताया कि जल्द सरकारी गाइडलाइंस के बाद बसों को राजस्थान भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि बसें अपना खर्च पूरा करें। इसके लिए यात्रियों का होना बेहद जरूरी है। डिपो-1 के पास भी 1 से 2 बसों के पास राजस्थान का टाइम है, लेकिन उनकी बसें वाया हरियाणा और दिल्ली के रास्ते जयपुर में प्रवेश करती है। मगर हरियाणा और दिल्ली की तरफ से इंटर-स्टेट बस सर्विस को परमिशन नहीं दी गई, जिसके चलते डिपो-1 अभी सर्विस नहीं शुरू करेगा।
दिल्ली रूट मार्च से ही बंद पड़ा
कोरोना वायरस के चलते मार्च से ही दिल्ली रूट पूरी तरह से बंद है जिसके चलते पंजाब रोडवेज के लग्जरी वॉल्वो बसें भी डिपो के अंदर ही खड़ी है। पिछले काफी समय से खड़ी बसों में कोई समस्या न आए, इसलिए उन्हें डिपो के अंदर ही स्टार्ट कर चलाया जाता है। वहीं पिछले दिनों चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग से परमिशन मिलने के बाद वॉल्वो बसों को इस रूट पर चलाया गया था, लेकिन पर्याप्त यात्री न होने से नुकसान हो रहा है।
इसलिए चंडीगढ़ रूट पर वाल्वो बसों की सर्विस बंद है। पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने कहा कि जब तक हरियाणा और नई दिल्ली की तरफ से इंटर-स्टेट बस सर्विस शुरू नहीं की जाती, तब तक आर्थिक नुकसान होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/339vM5l
September 29, 2020 at 04:43AM
No comments:
Post a Comment