Amazon

Sunday, September 27, 2020

टांडा-दारापुर रेलवे ट्रैक पर किसानों का धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, कहा, विधेयक रद्द होने तक जारी रहेगा संघर्ष

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने शनिवार काे टांडा-दारापुर रेलवे ट्रैक जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लाए जा रहे कृषि विधेयक का विरोध जताया। राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू और राज्य नेता सविंदर सिंह चुताला व कुलदीप सिंह बेगोवाल के दिशा निर्देश पर किसानों ने यह धरना लगाया । किसान नेता कुलदीप सिंह बेगोवाल व कश्मीर सिंह फत्ता कुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि पास करवाकर किसानों व मजदूरों की कमर तोड़ दी है। किसान पहले ही कर्ज के बोझ तले दबे हैं और आत्महत्याएं कर रहे हैं।

बिजली प्राइवेट होने से मजदूरों की 200 यूनिट माफी खत्म हो जाएगी, इससे किसानों को मोटरों के भारी बिल भरने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से लगातार 7 सितंबर से धरने अमृतसर, फिरोजपुर, तरनतारन में जारी हैं और जब तक केंद्र सरकार तीनों ऑर्डिनेंस रद्द नहीं करती तब तक लगातार संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान सरवन सिंह, सुखजिंदर सिंह, हरबंस सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। किसानों ने शाम को धरना खत्म कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers protest on Tanda-Darapur railway track, shouting slogans against central government, said, struggle will continue till the bill is repealed

https://ift.tt/3i6MQ0f
September 27, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment