Amazon

Friday, September 25, 2020

डीसी अपनीत रियात ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा- कोरोना चरम पर, लापरवाही नहीं, सावधानी बरतें

डीसी अपनीत रियात ने कहा कि जिले में कोविड-19 चरम पर है। ऐसे में लोगों को पहले से भी ज्यादा सावधानियां अपनाने की जरूरत है। जब तक कोविड से संबंधित कोई वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक हम सभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन कर ही इस महामारी से बच सकते हैं। वे जिला लोक संपर्क कार्यालय के सोशल मीडिया पेज पर लाइव सैशन के दौरान जिला वासियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले करीब 6 माह में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा पॉजीटिव मरीज आ रहे हैं और मौतों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। इसलिए हमें सावधानी अपनाने में कोई ढील नहीं अपनानी चाहिए। डीसी ने इस दौरान कोविड-19 संबंधी जिले की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सैंपलों की गिनती बढ़ा दी गई है और रोजाना करीब 2000 सैंपल लिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 43 हॉट स्पाट, 1 कंटेनमेंट जोन व 2 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं। उन्होंने होम आइसोलेट मरीजों से अपील करते हुए कहा कि जो मरीज गंभीर बीमारियों से पीडि़त है वे अस्पताल में ही अपना इलाज करवाएं ताकि जरूरत पडऩे पर उन्हें आक्सीजन या वेंटीलेटर की सुविधा दी जा सके। उन्होंने कहा कि कि देखने में आया है कि कुछ लोग लिखित तौर पर दे देते हैं कि वे अपने मरीज को अस्पताल में दाखिल नहीं करवाएंगे।

ऐसे मामलों में मरीजों की मौत भी हुई है जो कि काफी दुख की बात है। इस लिए लोगों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग को लोगों के सहयोग की बहुत जरूरत है। डीसी ने बताया कि कोविड-19 से पीड़ित मरीज को जिले व जिले के बाहर अस्पतालों में ले जाने के लिए एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस भी उपलब्ध है, जिसमें वेंटीलेटर व आक्सीजन की सुविधाएं है।

उन्होंने कहा कि 108 नंबर डायल कर इस एंबुलेंस की सेवा ली जा सकती है। इसके अलावा जिला अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के लिए विशेष डायलिसिस यूनिट भी स्थापित किया जा रहा है, ताकि कोविड मरीजों को जिले में ही सही तरीके से उपचार दिया जा सके। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए आक्सीमीटर व 6 मिनट वॉक प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। डीसी ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व नगर कौंसिलों की ओर से किए जा रहे कार्य के चलते अभी तक मात्र 10 डेंगू के मामले ही सामने आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3i5Ip61
September 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment