मतिदास नगर के पास रजवाहे में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए एक 14 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू कुमार पुत्र राजिंदर कुमार वासी पक्का धोबियाना बस्ती बठिंडा के तौर पर हुई है। सोनू कुमार अपने चार-पांच दोस्तों के साथ शुक्रवार को नहाने के लिए मतिदास नगर के पास से गुजरते रजवाहे में नहाने गया था।
इनमें से किसी को तैरना नहीं आता था। सभी रजवाहे के किनारे पर नहा रहे थे कि अचानक पानी के तेज बहाव में सोनू अपना संतुलन खो बैठा और बह गया। आस-पास के लोगों को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने सहारा जनसेवा को सूचना दी।
मौके पर सहारा के वर्कर हरबंस सिंह, विजय कुमार विक्की, जग्गा सहारा, गुरबिंदर बिंदी पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद बच्चे को ढूंढ निकाला और सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3j5m5dW
September 26, 2020 at 05:04AM
No comments:
Post a Comment