जिला मुक्तसर निवासी एक व्यक्ति को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी मारने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए बयान में यादविंदर सिंह पुत्र कुलबीर सिंह निवासी गांव सदर वाला मुक्तसर ने बताया कि उसके मामा का साला सुरजीत सिंह जीरा निवासी ने गांव स्नेर निवासी दंपति वरिन्दर जीत कौर उसके पति गुरपरम सिंह जो विदेश में वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं, उनसे थोड़ी जान पहचान थी क्योंकि सुरजीत सिंह ने तीन-चार रिश्तेदारों को विदेश भेजने के लिए उक्त दंपति से संपर्क किया था।
हालांकि किसी भी व्यक्ति काे विदेश नहीं भेजा। यादविंदर सिंह ने बताया कि वह भी उस दंपति के संपर्क में सुरजीत सिंह की मार्फत आया। उससे दम्पति ने कनाडा में वर्क परमिट वीजा दिलवाने के लिए 16 लाख रुपये मांगे इस पर शिकायतकर्ता ने आठ लाख रुपये वरिन्दर जीत कौर के एकाउंट में जनवरी 2020 को डलवाए और बाकी आठ लाख मार्च 2020 को नकद दिए।
यह पैसे देने के लिए उसने अपना बुलेट मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर बेचकर और कुछ रिश्तेदारों से उधार लेकर इकट्ठे किए थे। सारे पैसे दम्पति को देने के बाद उन्होंने सिक्योरिटी के लिए (जमानत के तौर पर) इसके बदले मुझे दो आठ-आठ लाख के चेक दिए थे और कहा था कि जब आपका वीजा आ जाएगा तो चेक वापस कर देना। फिर हमारे पूछने पर दंपति ने वीजा बनाकर मुझे दे दिया जब मैने ऑनलाइन चेक किया तो पता लगा कि यह जाली है।
लेकिन अब तक न तो उसे कनाडा भेजा और न ही पैसे वापस किये और अब तो पैसे देने से मनाकर दिया है ऊपर से हमें धमकियां दी जा रही है। इसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों को दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत की गई। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धाेखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3i5Ip61
September 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment