Amazon

Friday, September 25, 2020

हमला कर जख्मी करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

सगे भाई के साथ जमीन के विवाद को लेकर उसके सगे भाई और भतीजी ने हमला कर जख्मी कर दिया, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ थाना टांडा में मामला दर्ज किया गया। गांव गुराला के दलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके दो भाई विदेश में रहते थे, जिनमें से छोटे भाई निर्मल सिंह की विदेश में मौत हो गई थी और लखवीर सिंह जो कुछ समय पहले गांव लौटा था।

इस दौरान उसने हमारे पिता से सभी भाइयाें के हिस्से की सवा 4 किल्ले जमीन लखवीर सिंह ने पत्नी, जाे विदेश में रहती है के नाम कर डाली, इस बात को लेकर अपने पिता से बात की तो उसके भाई ने उसके साथ गाली-गलोच शुरू कर दी। इसी दौरान 19 सितंबर को वह अपनी हवेली में था ताे उसका भाई लखवीर सिंह और भतीजी कुलविंदर कौर वहां आए और उस पर तेज हथियारों से हमला कर उसको घायल कर वहां से फरार हो गए, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 324, 452, 326, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई जारी रखी है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3i5Ip61
September 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment