Amazon

Friday, September 25, 2020

फाजिल्का में 53 नए संक्रमित अबोहर में 13वीं मौत, एक्टिव केस 628

फाजिल्का में वीरवार को कोरोना पॉजीटिव के 53 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें फाजिल्का के साथ संबंधित 47 केस हैं। इसी के साथ अबोहर में कोरोना से एक की मौत हुई है। कुल मिलाकर अबोहर में यह 13वीं मौत है। जानकारी के अनुसार नई आबादी निवासी 85 वर्षीय राजरानी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन थी। जिसकी रात्रि करीब पौने दो बजे मौत हो गई।
अब तक जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 628 हो गई है। इसके अलावा जिले में अब तक 2200 केस पॉजिटिव आए थे, जिसमें से फाजिल्का के 2093 व्यक्ति थे, 1434 ठीक हो गए हैं तथा जिले में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संबंधी डिप्टी कमिश्नर अरविंद पाल सिंह संधू ने बताया कि जिले में अब तक 1434 मरीज कोरोना से ठीक हो कर घर लौटे हैं।

आज 39 लोगों ने करोना पर फतेह हासिल की है। फाजिल्का में ठीक होने वालों की दर 68 प्रतिशत हो गई है। जिस किसी व्यक्ति को लक्षण नजर आएं तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना टेस्ट करवाया जाए, जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि मिशन फतेह के तहत कोविड-19 संबंधी लोगों के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तनदेही के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने मुंह पर मास्क डालकर रखें, अपने हाथ बार बार साबुन के साथ साफ किए जाएं, भीड़ वाली जगह पर कम जाएं और सरकारी नियमों की पालन करें जिससे कोरोना से बचा जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fazilka 13th death in 53 newly infected Abohar, active case 628

https://ift.tt/2FWhzQs
September 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment