गोनियाना मंडी में माल रोड पर स्थित लक्खी ज्वैलर्स में डकैती के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिनकी फुटेज में देखा जा कसता है कि किस तरह बदमाश शोरूम में घुसकर पिस्तौल के बल पर सवा करोड़ के करीब का माल लूट ले गए।
एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने इस डकैती को ट्रेस करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बना दी हैं। पुलिस की टीमें शुक्रवार को भी दिन भर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश करती रहीं। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।नहियांवाला थाना के एसएचओ बूटा सिंह ने बताया कि एसएसपी बठिंडा के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें इस केस को ट्रेस करने में लगी हुई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3j38xQc
September 26, 2020 at 05:08AM
No comments:
Post a Comment