Amazon

Sunday, September 27, 2020

ज्वैलर की दुकान से 1.5 लाख रुपए की चांदी व सामान चोरी, पंजाब बंद के दौरान दीनानगर में वारदात

मेन बाजार चौक के साथ लगते अवांखी बाजार में शुक्रवार रात को चोर जीके ज्यूलर की दुकान का शटर तोड़ कर करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य की चांदी और अन्य सामान चुरा कर ले गए। दुकान के मालिक विश्वामित्र ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब बंद के कारण उसकी दुकान बंद थी। शनिवार सुबह उसके पड़ोसी दुकानदार ने उसकी दुकान का शटर खुला होने के बारे जानकारी दी।

दुकान पर आकर शटर को खुला देखा और अंदर पड़े सामान को चैक किया तो 1.250 किलो चांदी, राशि नग और नोज पिन गायब थे। चोरी से करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य का नुकसान हुआ है। वारदात के बारे पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चोरी के बारे जानकारी देते दुकान मालिक विश्वामित्र।

https://ift.tt/2EACgkk
September 27, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment