केंद्रीय जेल में तलाशी के दौरान एक हवालाती के पास से और एक मोबाइल फोन लावारिस बरामद किया है। थाना सिटी के एएसआई दलीप कुमार ने बताया कि केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जरनैल सिंह की तरफ से भेजी गई लिखित शिकायत के मुताबिक बीते दिन जब वह तलाशी कर रहे थे तो हवालाती नमनदीप गोदारा उर्फ पिंटू पुत्र राज कुमार निवासी अबोहर हाल केंद्रीय जेल फिरोजपुर से टच स्क्रीन मोबाइल फोन बैटरी और सिम कार्ड सहित बरामद किया।
इसके बाद ब्लाक नंबर 3 के बैरक नंबर 1 के पीछे तलाशी की गई तो एक मोबाइल फोन, सहित बैटरी और बिना सिम कार्ड लावारिस हालत में बरामद किया। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त हवालाती और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 52 -ए परीसन्नज एक्ट के तहत थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3i5Ip61
September 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment