Amazon

Monday, September 28, 2020

शादी के गहने और साली के विवाह के लिए रखी नकदी चुरा ले गए चोर, युवक ने दर्ज कराई एफआईआर

न्यू कुंदनपुरी इलाके में शादी के संभालकर रखे गहने और साली की शादी के लिए रखी नकदी चोर चुराकर ले गए। महिला जब बच्चे को लेकर ट्यूशन से वापस आई तो देखा कि कमरे का ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा था और नकदी व गहने गायब थे। चोरों ने घर से 30 हजार की नकदी, एक सोने की चेन, लेडीज हार, एक सोने की अंगूठी, एक लैपटॉप चुराकर ले गए। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने सनी कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अपने परिवार समेत एक मकान में किराए पर रहता है। वह शहर के कई बुटीक पर सामान सप्लाई करने का काम करता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह सुबह अपने काम पर चला गया। दोपहर डेढ़ बजे उसकी पत्नी बेटे को ट्यूशन से लेने चली गई। जब वह आई तो देखा कि कमरे का ताला टूटा था और सामान गायब था।

घर के बाहर लगे कैमरे में दिखे बदमाश

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के दौरान आए गहने उसने याद के तौर पर संभालकर रखे थे। वहीं, उसकी साली की अगले महीने शादी है। जिसके चलते उसने कुछ दिन बाद गांव जाना था। उसी के लिए नकदी संभालकर रखी हुई थी। जबकि उसके पिता ने भी ज़रूरत पड़ने के चलते पैसे जोड़कर रखे थे। लेकिन वह सभी चोरी हो गए। वहीं, शिकायतकर्ता के साथ वाले घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसमें चोर आते दिख रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thief stole wedding jewelry and cash for sister-in-law's marriage, youth lodged FIR

https://ift.tt/2GbIZlp
September 28, 2020 at 05:15AM

No comments:

Post a Comment