Amazon

Sunday, September 27, 2020

जेसीबी बेचने पर धाेखाधड़ी का केस दर्ज

जेसीबी की कीमत किसी और ने अदा की और किसी ने उसे पहले ही बेच डाला। थाना बहरामपुर पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। सुखदेव सिंह निवासी ईसेपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जोगिंदर सिंह निवासी भुल्लेचक्क ने धोखे से उसकी ढाई किल्ला जमीन का नंबर देकर जालंधर की फाइनांस कंपनी से जेसीबी फाइनांस करवाई थी और उसे पार्टनर शो किया था।

जोगिंदर सिंह की मौत के बाद फाइनांस कंपनी ने उसके खिलाफ अदालत में केस कर दिया। अदालत ने उसे जेसीबी के बकाया 8 लाख 10 हजार रुपए जमा कराने के आदेश जारी किए। इस पर उसने फाइनांस कंपनी को पैसे जमा कराकर मशीन पर अपना हक जताया। बाद में उसे पता चला कि गुरविंदर सिंह निवासी घराला, थाना तिब्बड़ ने जोगिंदर सिंह की जेसीबी पहले ही बेच दी है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3i578XK
September 27, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment